PM मोदी ने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात

feature-top

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी और ट्रंप दोनों नेताओं ने भारत–अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया है।

पीएम मोदी इस बातचीत के बारे में जानकारी दी है और इसे काफी गर्मजोशी भरा बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने बताया- "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काफी गर्मजोशी भरी और एंगेजिंग बातचीत हुई।

हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।


feature-top