गोवा नाइटक्लब आग मामला: दिल्ली कोर्ट ने लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

feature-top

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी। पिछले हफ़्ते इस नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे, जहाँ उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों ने चार हफ़्ते की ट्रांजिट अग्रिम ज़मानत मांगी थी ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए।


feature-top