- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : 5 साल से फरार 50 करोड़ का ठग राकेश भभूतमल जैन EOW की हिरासत में
छत्तीसगढ़ : 5 साल से फरार 50 करोड़ का ठग राकेश भभूतमल जैन EOW की हिरासत में
पांच वर्षों से फरार चल रहे करोड़ों की ठगी के आरोपी राकेश भभूतमल जैन को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई जिलों में कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस व ACB/EOW लंबे समय से उसकी तलाश में थी। जैन पर आरोप है कि वह लोगों के आधार और पैन कार्ड हासिल कर पांच बैंकों से फर्जी हस्ताक्षर कर लोन निकालता था। इसके अलावा वह शेयर मार्केट में 10% मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने में भी शामिल रहा है।
डॉक्टरों, अधिकारियों और कारोबारियों सहित कई लोगों से उसने भारी रकम हड़पी है। अनुमान है कि आरोपी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर और कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी के खिलाफ रायपुर के कोतवाली, मौदहापारा और टिकरापारा थानों में चार FIR दर्ज हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
