छत्तीसगढ़ : 14वें मंत्री की नियुक्ति मामले में कांग्रेस की याचिका हाई कोर्ट से खारिज

feature-top

छत्तीसगढ़ में 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की को-वारंटो याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करना है तो जनहित याचिका (PIL) के रूप में आवेदन दायर करें।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इसी विषय पर रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता वासु चक्रवर्ती द्वारा दायर पीआईएल पहले से लंबित है, इसलिए को-वारंटो के जरिए सुनवाई संभव नहीं। याचिकाकर्ता से कोर्ट ने कहा—को-वारंटो नहीं, PIL दाखिल करें।


feature-top