असम पुलिस ने ज़ुबीन गर्ग मौत मामले में चार्जशीट दाखिल की

feature-top

असम पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में गुवाहाटी की एक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 52 साल के असमिया सिंगर-कंपोज़र की 19 सितंबर को सिंगापुर में एक यॉट ट्रिप के दौरान समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी।


feature-top