बिलासपुर : दो संस्थानों से लगभग तीन लाख रूपए का अवैध धान जब्त

feature-top

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान जारी है।

आज नायब तहसीलदार बेलगहना श्री समर्थ थवाईत, कोटा मंडी के उप निरीक्षक श्री सीजी गोस्वामी एवं श्री नीतिश नायक की टीम द्वारा ग्राम कोंचरा के यंग प्रोविजन स्टोर से 117 कट्टा (46 क्विंटल 80 किलो) एवं ग्राम मचगंवा के अरिहतं राईस मिल से 122 कट्टा (48 क्विंटल 80 किलो) अवैध धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी की सम्पूर्ण अवधि तक इस तरह की छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।


feature-top