पी चिदंबरम ने कर्नाटक के गृह मंत्री के बुलडोजर वाले बयान की आलोचना करी

feature-top

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के ड्रग पेडलर्स के घरों को गिराने की संभावना वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कड़ी आलोचना की है।  परमेश्वर ने कहा था कि राज्य सरकार "रोजाना ड्रग पेडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है," और बताया कि अधिकारी न सिर्फ अपराधियों को ट्रैक कर रहे हैं और उन्हें घर किराए पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, बल्कि "उनके घरों को भी गिरा रहे हैं।"


feature-top