बिलासपुर के 3 बड़े कोल-कारोबारी के घर पर GST टीम का छापा

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 बड़े कोल कारोबारी महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के 11 ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने रेड मारी है। स्टेट जीएसटी के कमिश्नर मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ऑफिस, घर, प्लांट, वाशरी समेत कुल 11 ठिकानों पर पहुंची।

जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने 10 करोड़ रुपए सरेंडर किया है। बाकी दो कारोबारियों के यहां जांच चल रही है, कार्रवाई अभी भी जारी है। बता दें महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।


feature-top