सूरजपुर के कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत

feature-top

जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है। घायल मजदूर सुरेन्द्र, निवासी रामनगर का इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित किया गया। इलाज के दौरान एक अन्य मजदूर ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोरेज बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


feature-top