केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

feature-top

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

नामांकन की प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में निर्विरोध चुने जाने के कारण पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

उनकी औपचारिक नियुक्ति की घोषणा कल की जाएगी।


feature-top