कोलकाता : पुलिस ने मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को किया गिरफ्तार

feature-top

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ मचा दी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फैंस की नाराजगी इस कदर हावी थी, उन्होंने पूरे स्टेडियम को तहस-नहस कर लिया। इस बीच कोलकाला पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रसिद्ध फुटबॉलर मेसी के इवेंट में हुई अफरा-तफरी को लेकर कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जावेद शमीम ने मीडिया से कहा, "अब स्थिति सामान्य है।

दूसरा चरण जांच का है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयोजक वादा कर रहे हैं कि वे (टिकट शुल्क प्रशंसकों को) वापस कर देंगे।


feature-top