हादसे में बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के कथावाचक युवराज पांडे

feature-top

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत की बात है कि आचार्य युवराज पांडे को कुछ नहीं हुआ है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह हादसा गरियाबंद कुम्हारपारा के पास हुआ। कथावाचक ने साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि उन पर यह 7वीं बार हमला हुआ है। इस संबंध में वे पूर्व में प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, आचार्य युवराज पांडे साखरा (बसना) से कथा कार्यक्रम संपन्न कर आज अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। जैसे ही वे गरियाबंद के कुम्हारपारा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में वाहन के पिछले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में कथावाचक बाल-बाल बचे हैं।


feature-top