यूनाइटेड एयरलाइंस : बोइंग 777 के इंजन फेल होने से टेकऑफ के समय आग लगी

feature-top

वॉशिंगटन से टोक्यो जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक बोइंग 777 लंबी दूरी की फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल होने के कारण डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। इससे रनवे के पास झाड़ियों में आग लग गई और एयरपोर्ट अधिकारियों को इमरजेंसी रिस्पॉन्स देना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में 275 यात्री और 15 क्रू मेंबर सवार थे और वह सुरक्षित लैंड हो गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना से एक रनवे पर ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ, लेकिन एयरपोर्ट के पूरे ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ा।


feature-top