छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है। नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा. सदन की कार्यवाही इस बार पहले दिन से काफी हंगामेदार रहने वाली है।

विपक्ष और पक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिलने के आसार हैं. आज विजन 2047 विषय पर चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने इस विषय पर बहस से बाहर रहेगी. विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी।

सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं. सत्र के लिए 48 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प लगे हैं।


feature-top