कार्य मंत्रणा समिति की बैठक सम्पन्न, शीतकालीन सत्र के एजेंडे पर मंथन

feature-top

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले कार्यों, विधायी एजेंडे और सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और चर्चा की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।


feature-top
feature-top