एसआईआर को हिन्दू-मुस्लिम में न बांटे अखिलेश यादव : AIMJ राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना रजवी

feature-top

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने भारत के नागरिकों की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एसआइआर कार्यक्रम शुरू किया, जिसके जरिए पूरे भारत में मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही है हजारों बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया है।

इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया का मकसद कोई हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय माहौल तैयार करना नहीं है‌। ये सुनिश्चित करना है कि किस क्षेत्र में कितने मतदाता हैं और कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए या कितने लोगों का देहांत हो चुका है। मगर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव इलेक्शन कमीशन की इस मुहिम को हिन्दू और मुस्लमानों के दरमियान बांट रहे हैं।

उनका कहना है कि इलेक्शन कमीशन मुसलमानों का वोट काट रहा है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। वो बचकाना बातें कर रहे हैं। परिपक्व और समझदार नेता हर चीज पर हिन्दू-मुस्लिम का लेबल नहीं लगाते है।


feature-top