ऑस्ट्रेलिया : सिडनी के बांडी बीच पर गोलीबारी,10 लोगों की मौत

feature-top

ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी के बांडी बीच पर कई लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। इस घटना में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर दो की संख्या में आए थे। इन लोगों ने करीब 50 राउंड फायर किया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि घटनास्थल पर दृश्य काफी चौंकाने वाला और वीभत्स है।

पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं बांडी बीच पर लोगों की जान बचाने में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रभावितों के साथ अपनी सहानुभूति जताई है।


feature-top