प्रदूषण पर सियासत तेज, विपश्यना पर आमने-सामने अरविंद केजरीवाल–रेखा गुप्ता

feature-top

दिल्ली में प्रदूषण चरम पर है और इसी मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रेखा गुप्ता ने कहा था कि वे दिल्ली में रहकर ही प्रदूषण का समाधान निकाल रही हैं और हर छह महीने विपश्यना करने नहीं भागतीं। इस पर केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक वैर के चलते भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई विपश्यना साधना का मजाक उड़ाना शोभा नहीं देता।

उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वयं एक बार विपश्यना करने की सलाह दी और इसे असीम शांति देने वाली साधना बताया। केजरीवाल ने कहा कि विपश्यना करने जाना भागना नहीं, बल्कि बड़े भाग्य से मिलने वाला अवसर है।


feature-top