दिल्ली : कांग्रेस रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगे विवादित नारे

feature-top

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राजधानी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगाए गए कुछ विवादित नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि इन नारों ने कांग्रेस की असली मंशा उजागर कर दी है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस मुद्दों की आड़ में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों के वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा है


feature-top