छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश में पदस्थ आईपीएस प्रखर पांडेय का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर उपचार के लिए भिलाई से रायपुर लाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाए जा सका। वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे।

वे कबीरधाम,सूरजपुर, एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनंदगांव में भी सेवाएं दे चुके हैं।


feature-top