भारत को मिल सकता है नया प्रधानमंत्री : कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भारत को जल्द नया प्रधानमंत्री मिलने की संभावना जताई है। उन्होंने 19 दिसंबर को अमेरिका में जारी होने वाली विवादास्पद जेफरी एपस्टीन फाइल का हवाला देते हुए कहा कि इसके वैश्विक स्तर पर बड़े राजनीतिक प्रभाव पड़ सकते हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ में एक कार्यक्रम के दौरान चव्हाण ने स्पष्ट किया कि उनका बयान एक काल्पनिक राजनीतिक संभावना पर आधारित था। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र से कोई प्रधानमंत्री बनता है, तो मौजूदा प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ेगा।

चव्हाण ने यह भी कहा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने केवल संभावित राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा किया है, न कि किसी ठोस भविष्यवाणी की।


feature-top