राहुल गांधी का सिपाही बनकर मोदी के खिलाफ लड़ना है : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को पिछले लोकसभा चुनाव में 400 सीटें नहीं मिली तो अब SIR के नाम पर दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीबों के नाम मतदाता सूचियों से काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई में कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधाा मिलाकर खड़ा होना होगा। रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘जब इनको (भाजपा) 400 सीट नहीं मिली तो एसआईआर के नाम पर दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीबों के वोट खत्म करने में जुट गए हैं।

 उनका कहना था कि यह वोट चोरी की समस्या कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश की है। हम लोगों को राहुल गांधी जी की इस लड़ाई को मजबूत करना है। वरना ये लोग गरीबों का हक छीन लेंगे। रेड्डी ने कहा, ‘हमें राहुल गांधी का सिपाही बनकर मोदी के खिलाफ लड़ना है।’


feature-top