असम में CAA के तहत बांग्लादेश के 2 और लोगों को भारतीय नागरिकता मिली

feature-top

एक महिला सहित दो लोगों को CAA के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है, जिससे असम में इस कानून के तहत नागरिकता पाने वाले लोगों की संख्या चार हो गई है।

सिलचर में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल के सदस्य रह चुके सीनियर एडवोकेट धर्मानंद देब ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार इस कानून के तहत किसी महिला को नागरिकता दी गई है।

उन्होंने बताया कि 40 साल की महिला 2007 में बांग्लादेश से भारत आई थी और श्रीभूमि में रह रही थी, जबकि 61 साल का आदमी 1975 में देश आया था और कछार में रह रहा था।


feature-top