पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA ने 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

इस चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके फ्रंट संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को एक कानूनी इकाई के रूप में आरोपी बनाया गया है। 1,597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और पुख्ता सबूतों का जिक्र किया गया है।

NIA के अनुसार, इस हमले में धर्म के आधार पर चुनकर हत्याएं की गईं, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई थी। चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर आतंकी साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है।

यह चार्जशीट NIA की विशेष अदालत, जम्मू में दाखिल की गई है। एजेंसी ने उन तीन पाकिस्तानी आतंकियों का भी उल्लेख किया है, जिन्हें सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।


feature-top