महात्मा गांधी की विरासत का अपमान न करें : शशि थरूर

feature-top

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ या ‘जी राम जी’ किए जाने पर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। इस बदलाव से महात्मा गांधी का नाम पूरी तरह हटाए जाने पर कांग्रेस और विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्राम स्वराज और राम राज्य की अवधारणाएं कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं रहीं, बल्कि दोनों गांधीजी के विचारों के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के लिए बनी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके विचारों और विरासत की अनदेखी है।

थरूर ने सरकार से अपील की कि महात्मा गांधी की विरासत का सम्मान किया जाए और ऐसे कदम न उठाए जाएं जो समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करें।


feature-top