लोक सेवा आयोग की चयन प्रणाली का भी हो SIR : अखिलेश यादव

feature-top

प्रयागराज प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए बल प्रयोग की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है और आयोग की परीक्षा प्रणाली का भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की मांग उठाई है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ये न भूले कि पढ़ने वाले युवा लड़ना नहीं चाहते हैं, वो तो बस साफ-सुथरे तरीके से नौकरी की प्रक्रिया का शुद्धीकरण करवाने की मांग कर रहे हैं।

हम प्रतियोगी अभ्यर्थियों के साथ नैतिक बल बनकर खड़े हैं। उप्र लोक सेवा आयोग की दोषपूर्ण परीक्षा प्रणाली और भ्रष्ट चयन प्रक्रिया पर लग रहे आरोपों के संदर्भ में एक एसआइआर की मांग करते हैं।


feature-top