- Home
- टॉप न्यूज़
- ब्रिटिश नागरिकता विवाद: राहुल गांधी केस को ट्रांसफर करने याचिका दाखिल
ब्रिटिश नागरिकता विवाद: राहुल गांधी केस को ट्रांसफर करने याचिका दाखिल
16 Dec 2025
, by: Prakash
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े मामले को रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित करने की मांग की गई है। यह याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है।
याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने रायबरेली में सुनवाई के दौरान जान का खतरा होने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि उन्हें 3 नवंबर और 5 दिसंबर को धमकियां मिलीं, जबकि 12 दिसंबर को उन पर हमले की कोशिश की गई। इसी आधार पर मामले को लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
