आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेज निजीकरण को लेकर जगन रेड्डी की पार्टी और टीडीपी आमने-सामने

feature-top

आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित करने के चंद्रबाबू नायडू सरकार के फैसले पर सियासी टकराव तेज हो गया है। यह मुद्दा अब सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के बीच खुली राजनीतिक जंग का रूप ले चुका है।

वाईएसआरसीपी ने इस फैसले के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और PPP मॉडल के खिलाफ एक करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का दावा किया है। पार्टी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेजों का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ है और इससे शिक्षा महंगी हो जाएगी।

वहीं, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसदों ने संसद में इस मुद्दे पर जोरदार पलटवार किया। टीडीपी का कहना है कि PPP मॉडल से मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, गुणवत्ता में सुधार आएगा और सरकारी संसाधनों पर बोझ कम पड़ेगा।


feature-top