मध्य प्रदेश: रक्त चढ़ाने के बाद थैलेसीमिया पीड़ित 4 बच्चे एचआईवी संक्रमित

feature-top

मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त चढ़ाए जाने के बाद थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब चार महीने पहले हुई थी, लेकिन इसका खुलासा हाल ही में हुआ, जिसके बाद परिजनों में दहशत फैल गई है और रक्त सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नियमित रूप से रक्त चढ़वाने वाले इन बच्चों की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई।

मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की जांच शुरू कर दी गई है।


feature-top