मनरेगा का नाम बदलने पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

feature-top

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नए ग्रामीण रोजगार कानून वीबी-जी राम जी के खिलाफ कल देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

पार्टी का आरोप है कि यह विधेयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को खत्म करने की साजिश है और इससे गरीबों का अधिकार छीना जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि बुधवार को हर जिले के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों में महात्मा गांधी की तस्वीरें जरूर रखी जाएं, ताकि गांधीजी के नाम और मूल्यों को मिटाने के प्रयास के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया जा सके।


feature-top