बीजापुर : 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर

feature-top

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर पुलिस के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

गांव में चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजना पूना मारगेम और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इन लोगों पर कुल 84 लाख का इनाम घोषित था। सभी आत्मसमर्पित 34 माओवादी फायरिंग, IED ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया है।


feature-top