नकाब खींचने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग

feature-top

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक मुस्लिम महिला का नकाब खींचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। बेंगलुरु के वकील ओवैज हुसैन एस ने इस मामले में जीरो एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के साथ बिना सहमति शारीरिक हस्तक्षेप किया, जिससे महिला की मर्यादा और धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंची।

वकील का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो न केवल संबंधित महिला, बल्कि पूरे महिला समाज की गरिमा का अपमान करता है। यह शिकायत पुलिस, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग सहित कई संवैधानिक संस्थाओं को सौंपी गई है।


feature-top