ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। चव्हाण ने दावा किया कि ऑपरेशन के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय वायुसेना पूरी तरह ठप रही।

उन्होंने कहा कि 7 मई को करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को भारी नुकसान हुआ। चव्हाण का आरोप है कि इस दौरान भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए और वायुसेना का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की पूरी सच्चाई देश के सामने नहीं रखी गई है। उनके मुताबिक, युद्ध में नुकसान होना सामान्य है, लेकिन सरकार कुछ तथ्यों को छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैन्य स्तर पर हुई रणनीतिक चूक को तो स्वीकार किया गया, लेकिन सरकार सच्चाई सामने नहीं आने दे रही।


feature-top