मनरेगा का नाम बदलने पर भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों और शहरों के नाम बदले जा चुके हैं और अब देश का नाम बदलना ही बाकी रह गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं देश का नाम भी दीनदयाल उपाध्याय नगर न रख दिया जाए।

सीएम मान ने यह टिप्पणी ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक 2025’ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। यह विधेयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर लाया गया है और विपक्ष की आपत्तियों के बीच लोकसभा में पेश किया गया।

इस विधेयक के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान है। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने नाम बदलने की राजनीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।


feature-top