तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा मतदाता एएसडी श्रेणी में

feature-top

चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 12.32 करोड़ रह गई है, जबकि 27 अक्टूबर को यह संख्या 13.36 करोड़ थी।

आयोग के अनुसार, जो मतदाता जनगणना प्रपत्र वापस नहीं कर पाए, उन्हें एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरा मतदाता) श्रेणी में रखा गया है।

इनके नाम अभी अंतिम रूप से नहीं हटाए गए हैं और फरवरी में अंतिम सूची जारी होने से पहले संबंधित अधिकारी निर्णय लेंगे।


feature-top