- Home
- टॉप न्यूज़
- बांग्लादेशी बयानों पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
बांग्लादेशी बयानों पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर बांग्लादेशी नेताओं के बयानों को खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना बताया है।
लुमडिंग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का एक वर्ग लगातार यह दावा कर रहा है कि पूर्वोत्तर भारत को अलग कर पड़ोसी देश में मिलाया जाना चाहिए, जिस पर भारत चुप नहीं रहेगा।
सरमा बांग्लादेश की नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता हसनत अब्दुल्ला के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें भारत पर बांग्लादेश को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए पूर्वोत्तर को अलग-थलग करने और अलगाववादी तत्वों को समर्थन देने की बात कही गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक परमाणु शक्ति संपन्न देश और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने सवाल उठाया कि बांग्लादेश भारत के खिलाफ ऐसे बयान देने की सोच भी कैसे सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
