हिन्दुत्व है भारत की पहचान : दत्तात्रेय होसबाले

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हिन्दुत्व भारत की मूल पहचान है और इसी मंत्र के आधार पर संघ ने अपने संगठन को आगे बढ़ाया है।

खलीलाबाद के बड़गो में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे उदार धर्म है, जो प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र चिंतन का अधिकार देता है। होसबाले ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। उपासना पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हिन्दुत्व भारत की केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भौतिक और सांस्कृतिक पहचान भी है। संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के विचारों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हेडगेवार ने कई क्रांतिकारियों का सहयोग किया और 1925 में हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य शुरू हुआ, ताकि व्यक्तिगत चरित्र से राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण किया जा सके। होसबाले ने कहा कि ज्ञान होने पर यदि धर्म के मार्ग पर न चला जाए, तो अहंकार जन्म लेता है।


feature-top