रेलवे ने लागू किया नया चार्टिंग सिस्टम

feature-top

देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। अब यात्रियों को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 10 घंटे पहले ही मालूम चल जाएगा कि ट्रेन में उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं हुई।

अगर यात्री की सीट कन्फर्म नहीं हुई और वेटिंग में ही रह गई तो उन्हें यात्रा शुरू होने से 10 घंटे पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी और वे किसी दूसरे विकल्प पर विचार कर सकेंगे।

दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए चार्टिंग सिस्टम को लागू किया है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट यात्रा शुरू होने के समय से 10 घंटे पहले ही तैयार कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को समय रहते ही रिजर्वेशन स्टेटस पता चल सके।


feature-top