भारतीय उच्चायोग ने ढाका में बंद किया गया वीजा आवेदन केंद्र

feature-top

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने अपना भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) अस्थायी रूप से बंद कर दिया। यह केंद्र ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित है और राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य, एकीकृत केंद्र माना जाता है।

आईवीएसी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए  दोपहर 2 बजे के बाद केंद्र बंद कर दिया गया।

केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों की आज आवेदन जमा करने की अपॉइंटमेंट थी, उनकी तारीख आगे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।


feature-top