असम : कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के 1 किलोमीटर के दायरे में नाइट कर्फ्यू

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि असम के कछार ज़िला प्रशासन ने अवैध आवाजाही को रोकने और कानून-व्यवस्था के लिए संभावित खतरों से बचने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा के संवेदनशील इलाकों में कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। 

जिला मजिस्ट्रेट (DM) मृदुल यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, कछार जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में सूर्यास्त से सूर्योदय तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन ने अवैध सीमा पार आवाजाही और रात के समय का गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए संभावित दुरुपयोग होने की आशंका जताई है।


feature-top