नमाज पढ़ने वाले प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करें तो बुराई क्या है : दत्तात्रेय होसबाले

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए पंच परिवर्तन के साथ हिंदूओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने नशे जैसी बुराई से दूर रहते हुए संघ की शाखा के जरिये समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

हिंदू एकता पर बल देते हुए होसबाले ने कहा कि हिंदू धर्म मानव धर्म है। हिंदू धर्म को पूर्वजों ने तमाम आक्रांताओं से बचाया है इसलिए धर्म और संस्कृति बचाए रखने के लिए सभी को जागृत होना होगा क्योंकि धर्म के बिना सब कुछ बेकार है। सरकार्यवाह ने कहा कि ईश्वर एक है, उपासना पद्धति भले ही अलग हो, लेकिन लक्ष्य एक है।

हमारे पूर्वजों ने ऐसी संस्कृति का निर्माण किया जो कि भगवान को पसंद हो। हमने दुनिया में बेहतर संस्कृति और समाज का निर्माण किया। सूर्य प्रणाम को हिंदुओं ने जन्म दिया। इसे सिर्फ हिन्दू नहीं मानव जाति के लिए किया।


feature-top