लोकसभा में भारी हंगामे के बीच G Ram G Bill पारित

feature-top

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की जगह लेने वाला जी राम जी विधेयक लोकसभा में भारी हंगामे के बीच आज पारित हो गया।

विपक्ष के सदस्य, जो विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजना चाहते थे, अध्यक्ष के यह कहने के बाद कि विधेयक पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है, सदन के बीच में विरोध प्रदर्शन करने लगे और बिल की प्रतियां फाड़ दिए।

अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसे लेकर स्पीकर ओम बिड़ला नाराज हो गए और उन्होंने कहा, जनता ने आपको कागज फाड़ने और फेंकने के लिए संसद में नहीं भेजा है।


feature-top