भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF को मिली बड़ी कामयाबी

feature-top

भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की दक्षिण बंगाल सीमांत की 149वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सफल कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ कोकीन की बरामदगी की है।

तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने 316 ग्राम कोकीन जब्त किया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ आंकी गई है। BSF खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ये कामयाबी हासिल की है।


feature-top