- Home
- टॉप न्यूज़
- मनरेगा विवाद के बीच बंगाल में ‘कर्मश्री’, योजना होगी लागू
मनरेगा विवाद के बीच बंगाल में ‘कर्मश्री’, योजना होगी लागू
मनरेगा के नाम में बदलाव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य सरकार की नई रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ की घोषणा की, जिसे महात्मा गांधी के नाम से जोड़ा जाएगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, “अगर वे राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकते, तो हम देंगे।” गौरतलब है कि केंद्र ने हाल ही में मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना किया है, जिस पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ममता के मुताबिक, पश्चिम बंगाल आज एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बन चुका है और दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए प्रवेश द्वार की भूमिका निभा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
