- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
18 Dec 2025
, by: Prakash
3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।
शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई जनवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि इतने बड़े और संवेदनशील मामले की सुनवाई टुकड़ों में संभव नहीं है। चैतन्य बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।
वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि मामला गंभीर है और जांच निर्णायक चरण में है, इसलिए सभी पहलुओं पर एक साथ सुनवाई जरूरी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
