एसआईआर में सपा के संभावित वोटरों को काटने की कोशिश : अखिलेश यादव

feature-top

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एसआईआर में समाजवादियों का वोट काटने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे है। आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों से कह रहे हैं कि कमी निकालिए और समाजवादी पार्टी के लोगों का वोट काटिए।

अखिलेश ने कहा कि अभी निर्वाचन आयोग के आंकड़े नहीं आए है। हमारे पास भी आंकड़े नहीं आये आखिर मुख्यमंत्री को कैसे पता चल गया कि चार करोड़ वोट कट गये है।

आरोप लगाते हुए कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा के नेता और विधायक रात में निजी कम्पनियों के साथ बैठकर चार करोड़ वोट बराबर करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चार करोड़ वोट कट गया तो 403 विधानसभा क्षेत्रों में हर जगह भाजपा का 84 हजार वोट कट गया है। यही भाजपा को हरायेगा।


feature-top