मुंबई मेयर पद पर बयानबाज़ी, नितेश राणे के बोल से विवाद

feature-top

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के मुंबई के मेयर पद को लेकर दिए गए बयान से सियासत तेज हो गई है। राणे ने कहा कि मुंबई का मेयर वही बनेगा जो ‘आई लव महादेव’ कहने वाला होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि AIMIM नेताओं के सवालों पर उनकी यही राय है और हिंदुत्व को मुंबई की पहचान बताया। AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने कहा कि ऐसे सपने देखने वालों को भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान या कराची जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई की राजनीति और प्रशासन में हिंदुत्व की विचारधारा ही प्रमुख रहेगी। बीएमसी चुनाव और सीट बंटवारे को लेकर राणे ने कहा कि इस पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन में चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।


feature-top