- Home
- टॉप न्यूज़
- भगवान राम पर टीएमसी नेता मदन मित्रा के बयान से सियासी बवाल
भगवान राम पर टीएमसी नेता मदन मित्रा के बयान से सियासी बवाल
18 Dec 2025
, by: Prakash
तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
एक वायरल वीडियो में मदन मित्रा को यह कहते सुना गया कि भगवान राम मुसलमान थे। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी नेता बार-बार हिंदू आस्थाओं का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा का कहना है कि यह बयान महज जुबान फिसलना नहीं, बल्कि संस्कृति और इतिहास के प्रति अपमान है। विवाद के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
