कैश-फॉर-क्वेरी विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने लोकपाल के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित कैश-फॉर-क्वेरी स्कैम में चार्जशीट दाखिल करने की मंज़ूरी दी गई थी।

जस्टिस अनिल क्षत्रपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने मोइत्रा की याचिका पर आदेश सुनाते हुए कहा, "यह आदेश रद्द किया जाता है। हमने लोकपाल से अनुरोध किया है कि वे एक महीने के अंदर संबंधित प्रावधानों के अनुसार लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम की धारा 20 के तहत मंज़ूरी देने पर विचार करें।"


feature-top