दंतेवाड़ा में SDOP पर चाकू से हमला

feature-top

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में  सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) तोमेश वर्मा पर चाकू से घातक हमला किया गया। यह वारदात जिला न्यायालय से कुछ दूरी पर स्थित टीवीएस शोरूम के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एसडीओपी तोमेश वर्मा यूएपीए मामले की सुनवाई के सिलसिले में दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान दुर्ग जिले के एक पुराने मामले को लेकर आरोपी रविशंकर साहू और रंजिता वर्मा उनसे मिलने दंतेवाड़ा आए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने चाकू से एसडीओपी पर हमला कर दिया।

घायल एसडीओपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


feature-top